नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में सड़क चौड़ीकरण और नहर कवरिंग के लिए बिजली की लाइन बदली जानी है।
भेजा प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल रोड में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से यह बिजली की लाइन बदलेगी। इस संबंध में ऊर्जा निगम ने संबंधित विभागों को बजट का प्रस्ताव भेजा है। ऊर्जा निगम ने सिंचाई विभाग को एक करोड़ और यूयूएसडीए को 80 लाख के बजट का प्रस्ताव भेजा है। बताया कि बजट मिलते ही लाइन हटाना शुरू किया जाएगा।
चौड़ीकरण का होगा काम
बताया कि नैनीताल रोड से लगी जमरानी नहर के सुधारीकरण काम सिंचाई विभाग कर रहा है। वहीं यूयूएसडीए नरीमन चौराहे से तीनपानी तक सड़क चौड़ीकरण का काम करने जा रहा है। इसके लिए यहां मौजूद बिजली की लाइनों को हटाया जाना है।