देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज के समय में अरिजीत सिंह संगीत जगत के मशहूर नामों में एक है। उनके गानों के प्रति लोगों में अलग जुनून देखने को मिलता है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह ने ऑफिशियल ऐलान करते हुए सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। सबसे पहले अरिजीत ने अपने प्राइवेट X अकाउंट पर, उसके बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि अब वो प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। इसके बाद एक नए ट्वीट में अरिजीत सिंह ने इस अचानक लिये फैसले के पीछे का कारण बताया। उन्होंने लिखा था, ‘हैलो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। मैं आप सभी को इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सबने मुझे सुनने वाले के रूप में इतना प्यार दिया। मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। ये एक शानदार सफर रह।’ साथ ही उन्होंने आगे यह भी लिखा कि वह आगे आने वाले वक्त में नए आर्टिस्टों के लिए जगह बनाना चाहते हैं, और प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का उनका एक कारण यह भी है। उन्होंने लिखा, ‘एक और कारण यह है कि मैं नए सिंगर्स को सुनने के लिए उत्सुक हूं जो मुझे वास्तव में इंस्पायर कर सकें।’
मातृभूमि गाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह ने पहला गाना ‘मर्डर 2’ के लिए 2009 में रिकॉर्ड किया था। उन्होंने साल 2011 में रिलीज हुई ‘फिर मोहब्बत करने चला है तू’ में अपनी आवाज दी थी। गाना ट्रेंड हुआ और अरिजीत सिंह काफी मशहूर हो गए। सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गानों में भी अरिजीत सिंह ने गाना गाया है। उन्होंने इसमें ‘मातृभूमि’ गाया है। जिसे हाल ही रिलीज किया गया। वहीं ‘बॉर्डर 2’ में ‘घर कब आओगे’ गाना गाया।