उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होने से मौसम में बदलाव दिखा है। वहीं उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
सावधानी बरतने की सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हिमपात और हिमस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (डीजीआरई) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 27 जनवरी शाम 5 बजे से 28 जनवरी शाम 5 बजे तक विभिन्न ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और हिमस्खलन की संभावना है।