अल्मोड़ा: पार्षदों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम, नगर में शुरू हुआ बंदर पकड़ने का अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसे में एक राहत की खबर सामने आई है।

कहीं यह बात

जानकारी के अनुसार पार्षदों के संयुक्त प्रयासों और धरना कार्यक्रम के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नगर क्षेत्र में बंदर पकड़ने का अभियान शुरु कर दिया है। नगर क्षेत्र में बंदरों की समस्या को लेकर पार्षदों ने एकजुट होकर आवाज उठाई थी। उन्होंने बंदरों को पकड़ने का कार्य शीघ्र शुरू कराने के साथ-साथ नगर निगम में आयुक्त की नियुक्ति की भी मांग की थी। पार्षदों की इस मांग पर प्रशासन ने पहले नगर निगम में आयुक्त की नियुक्ति सुनिश्चित की और अब बंदर पकड़ने के अभियान को भी अमल में लाया गया है। पार्षदों ने कहा कि यह अभियान नगर हित में उठाए गए संघर्ष का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदरों की समस्या पर स्थायी नियंत्रण बनाए रखने के लिए यह अभियान अब प्रत्येक दो महीने में नियमित रूप से चलाया जाएगा, ताकि भविष्य में नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं और नगर से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर मेयर अजय वर्मा, पार्षद प्रदीप चंद्र आर्य, कुलदीप मेर, वैभव पांडे, चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट, गुंजन सिंह चम्याल, दीपक कुमार, रोहित कार्की, हेमचंद तिवारी, जानकी पांडे, अनूप भारती, नवीन चंद्र आर्य, राधा मटियानी, तुलसी देवी, मुकेश कुमार डैनी, भूपेंद्र जोशी, रीना टम्टा, इंतिक्वाब आलम कुरैशी, गीता बिष्ट, कमला किरौला सहित अन्य मौजूद रहे।