नैनीताल ब्रेकिंग: नैनीताल कोर्ट को दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में
नैनीताल जिला न्यायालय को दोबारा ह्यूमन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

दूसरी बार मिली यह धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल के शहर के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेश से हड़कंप मचा हुआ है। बीती रोज परिसर में मचे हड़कंप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू भी नहीं की है कि आज एक और धमकी भरे संदेश ने फिर खलबली मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला जज के कार्यालय ईमेल एड्रेस पर सुबह 7:11 पर प्राप्त संदेश में कोर्ट परिसर में सी4 आरडीएक्स से बने बम पूर्व में ही स्थापित किये जाने और 11:15 पर इनके फटने की बातें कही गई है। ईमेल मिलने के बाद एक बार फिर कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता परिसर के निरीक्षण में जुटा हुआ है। इस बार हमले की जिम्मेदारी तमिल टाइगर ऑफ ईलम और पाकिस्तान आईएसआई द्वारा ली गई है। इससे पहले बीते कल सोमवार को भी जिला एवं सत्र न्यायालय के जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी।