अलविदा आशा भोंसले: सुरों की जादुई खनक, दुनिया को अलविदा कह गई आशा भोंसले, भारतीय पार्श्व गायन के एक सुनहरे अध्याय का अंत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिग्गज गायिका आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताया जा रहा है। वहीं 11 मार्च, शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज रविवार को उनका निधन हो गया और इस बात की जानकारी उनके बेटे आनंद भोंसले ने दी। सोमवार को राष्ट्रीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में 4 बजे आशा ताई का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, सुबह 11 बजे उन्हें घर पर उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनके निधन से भारतीय मनोरंजन उद्योग में शोक की लहर है।

दर्ज हैं यह रिकॉर्ड

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। आशा भोंसले ने करीब 800 से अधिक फिल्मों के लिए 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। आशा भोंसले भारतीय संगीत जगत की एक ऐसी दिग्गज पार्श्व गायिका हैं, जिनकी आवाज़ ने सात दशकों से अधिक समय तक दुनिया पर राज किया है। उन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। इसी के साथ उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा संगीत इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में मान्यता प्राप्त है। उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।