चंडीगढ़ प्रवास पर राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, हुआ भव्य स्वागत, प्रवासियों से SIR पर की चर्चा, मतदान और प्रदेश के विकास पर दिया जोर​


चंडीगढ़/पंचकुला: उत्तराखंड के दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल के चंडीगढ़ प्रवास के दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों ने भव्य रूप से उनका स्वागत किया।

किया भव्य स्वागत

इस प्रवास के दौरान उन्होंने पंचकुला, नयागांव, जीरकपुर और चंडीगढ़ के सेक्टर-6 व सेक्टर-47 का दौरा किया, जहाँ बड़ी संख्या में मौजूद प्रवासियों ने उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री पिलख्वाल ने प्रवासियों के साथ SIR (सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन) के विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया चल रही है, जो भविष्य की योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदाताओं और प्रवासियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दें और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सभी प्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी जड़ों और प्रदेश के विकास से जुड़े रहने का आह्वान किया।

रहे मौजूद

इस स्वागत समारोह के दौरान कुमाऊं सभा के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी सहित दीपक कार्की, जगदीश मेहता, कृष्णा पलियाल, भूपेंद्र शर्मा, दलीप सिंह चौहान, वीर पाल सिंह नेगी और मनोज सिंह रावत जैसे कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। साथ ही पान सिंह बिष्ट, भगत सिंह रावत, त्रिलोक सिंह नगरकोटी, गोविंद पांडे, पूरन पाण्डे, हीरा सिंह भंडारी, बलवीर सिंह रावत, हरीश सिंह बोरा, दीपक नेगी, सुनिदत्त बिष्ट और महिला शक्ति से नंदी नगरकोटी व मंजू नगरकोटी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।