अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के पपरशैली क्षेत्र में गुरुवार को जंगल की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पास के आबादी वाले क्षेत्र और होटलों पर बड़ा खतरा मंडराने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर अदम्य साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टाल दिया।
धधके जंगल
फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सुबह लगभग 10:49 बजे सूचना मिली कि पपरशैली के जंगलों में भीषण आग लगी है। चीड़ के सूखे पत्तों और तेज हवा के कारण आग तेजी से रिहायशी इलाकों और होटलों की ओर बढ़ने लगी। देखते ही देखते कसार देवी मुख्य मार्ग भी घने धुएं की चपेट में आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्टेशन प्रभारी के नेतृत्व में फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दूसरी गाड़ी को भी बैकअप के लिए बुलाया गया। अग्निशमन दल ने दोनों वाहनों (MFE) से लगातार पंपिंग शुरू की। आग इतनी फैल चुकी थी कि टीम को जल संस्थान से बार-बार पानी भरकर विषम परिस्थितियों में झाड़ियों के बीच घुसकर मोर्चा लेना पड़ा।
फायर कर्मियों की कड़ी मेहनत और सूझबूझ से आग को घरों तक पहुँचने से पहले ही रोक लिया गया। काफी मशक्कत के बाद न केवल आग पर काबू पाया गया।
रहें शामिल
इस ऑपरेशन में प्रभारी एलएफएम अजब सिंह, एलएफएम किशन सिंह, चालक उमेश कुमार व हरि सिंह अधिकारी, फायरमैन दीपक सामंत, रवि चंद्र आर्य, दीपक मारछाल, प्रियांशु कुमार और महिला फायरमैन भावना कोरंगा शामिल रहे।
अल्मोड़ा: धधकते जंगल के बीच संकट में आए होटल और घर, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग