क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
दिल्ली ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। आईपीएल के इतिहास में यह दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज है। दिल्ली के लिए पथुम निसांका ने 62 और केएल राहुल ने 75 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में ट्रिस्टन स्टब्स 11 गेंद में नाबाद 18 और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद में 25 नाबाद रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 19वें सीजन में आज 44वां मैच खेला जाना है। आईपीएल 2026 में आज का मैच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पांच बार की दूसरी चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है।