अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज दिनांक 4/5/2026 को अल्मोड़ा जिले में स्थित विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का औषधि निरीक्षक पूजा जोशी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
जारी रहेगा अभियान
निरीक्षण के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता सुनिश्चित की गई। साथ ही स्टॉक सत्यापित किए गए, बिक्री/खरीद रिकॉर्ड सत्यापित किए गए । यह भी सुनिश्चित किया गया कि दवाओं की बिक्री/खरीद पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में तथा पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के पर्चे पर ही किया जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व उनकी रिकॉर्डिंग की भी गहन जांच की गई।मेडिकल प्रतिष्ठान में मिली अनिमियताओं के क्रम में औषधि निरक्षक द्वारा 01 ड्रग लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई व जन स्वास्थ्य को मद्देनज़र रखते हुए प्रतिष्ठान का क्रय विक्रय रोका गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा 02 दवाओं के नमूने भी लिए गए जो कि जांच हेतु विश्लेषणशाला भेजे जायेंगे। उक्त कार्रवाई जनपद में जारी रहेगी।