अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज बुधवार को इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अल्मोड़ा जिले होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
जिला मुख्यालय से लेकर रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट, भिकियासैंण, भतरौंजखान, दन्या और लमगड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी कामयाबी का जश्न मनाया गया। स्कूलों और घरों में मिठाई बांटकर होनहारों का मुंह मीठा कराया गया। जिले के अधिकांश पब्लिक स्कूलों का परीक्षाफल शानदार रहा। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रमुख स्कूलों का प्रदर्शन
• शारदा पब्लिक स्कूल: यहाँ का रिजल्ट 100% रहा। अमन कुमार आर्यन ने 96% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया।
• आर्मी पब्लिक स्कूल: यहाँ भी सभी छात्र पास हुए। माही परिहार 95.40% अंकों के साथ सबसे आगे रहीं।
• अटल उत्कृष्ट (GIC): स्कूल का रिजल्ट 92.85% रहा। मिनाक्षी कांडपाल ने 95% लाकर टॉप किया।
• बियरशिवा स्कूल: यहाँ का रिजल्ट 100% रहा। ज्योत्सना त्रिपाठी ने 94.2% अंकों के साथ पहला स्थान पाया।
• स्प्रिंग डेल्स: यहाँ भी सभी बच्चे पास हुए। स्वर्णिका भट्ट 92.4% अंकों के साथ टॉपर रहीं।
• होली एंजिल: स्कूल का रिजल्ट 100% रहा। भव्या मिश्रा ने 91% अंक पाकर स्कूल टॉप किया।
• न्यू मॉडर्न स्कूल: यहाँ पलक थापा 82% अंकों के साथ स्कूल में पहले स्थान पर रहीं।
स्कूलों का परिणाम रिकॉर्ड
• अटल उत्कृष्ट विद्यालय (GIC): विद्यालय का कुल परीक्षाफल 92.85 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने इसे बच्चों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल बताया।
• आर्मी पब्लिक स्कूल: यहां शत-प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 44 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से अधिकांश ने 95 प्रतिशत के आसपास अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया।
• शारदा पब्लिक स्कूल: विद्यालय का परिणाम 100% रहा। प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने बताया कि कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे।
• शत-प्रतिशत परिणाम: होली एंजिल, बियरशिवा और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल का भी रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा, जिससे प्रबंधन और अभिभावकों में उत्साह है।