अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में इतने मई से शुरू होंगी यूजी दूसरे सेमेस्टर की एक्स और बैक परीक्षाएं, देखें

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एक जरूरी खबर है।

दी यह जानकारी

इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम दूसरे सेमेस्टर (ओल्ड एनईपी) की एक्स (Ex) और बैक (Back) परीक्षाएं आगामी 30 मई से शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं 30 मई से शुरू होकर 17 जून तक चलेंगी। छात्र-छात्राएं परीक्षा की पूरी समय सारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।