उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में हीटवेव की चेतावनी, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के मैदानी जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक 28 और 29 मई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहने, बिजली संचालन करने वाली वस्तुओं से दूरी बनाए रखने और किसानों को कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। गर्मी में अब तेजी से इजाफा होने लगा है।