अल्मोड़ा: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज सोमवार को विकास कार्यों को गति देते हुए कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग का निर्माण ₹55.60 लाख की स्वीकृत लागत से किया जाएगा। शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि किसी भी क्षेत्र के विकास और समृद्धि की असली आधारशिला हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को बेहतर और सुगम संपर्क सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस नए मोटर मार्ग के बनने से स्थानीय ग्रामीणों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। साथ ही, सुदूर क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है और इसे एक सशक्त व आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बंगसर स्थल और बारातघर के लिए भी मिली सौगात
क्षेत्र के विकास को और आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री ने विधायक निधि से अन्य विकास कार्यों के लिए भी घोषणाएं कीं। जिसमें बंगसर स्थल का विकास एवं सौंदर्यीकरण: ₹3.50 लाख की राशि स्वीकृत। कलोड़िया में बारातघर निर्माण: ₹3.00 लाख की राशि देने की घोषणा की।
रहे मौजूद
इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, देवेंद्र नयाल, अशोक जलाल, वीरेंद्र चिलवाल, वीरेंद्र, महेंद्र बिष्ट, ललित तिवारी, भुवन जोशी, भुवन चंद्र, पान सिंह, नवीन आर्य, विजय भंडारी, जगदीश तिवारी, तारा दत्त, राजू रावत, विपिन, हरीश रौतेला, हरीश बिष्ट, प्रकाश जीना, राजेंद्र जोशी और हीरा सिंह समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहें।