March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में फहराकर तिरंगा उतारना भूल गए कई लोग, राष्ट्रीय ध्वज संहिता की अवेहना

जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में लोग घरों और प्रतिष्ठानों से तिरंगा उतारना भूल गये हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के साथ भवनों पर भी तिरंगा लगा रखा है। कई स्थानों पर लोग तिरंगा लगाकर भूल गये हैं। कई दुकानों पर लगे तिरंगे फट गये हैं। जबकि 15 अगस्त के बाद घरों में तिरंगा लगाना राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है। 

सभी देश वासियों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की थी

   दरअसल, सरकार ने सभी देश वासियों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की थी। जिसके बाद इस अभियान को आम जनता ने अपना व्यापक समर्थन दिया और हर घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाया।  अब भी मकानों और दुकानों पर तिरंगे लहरा रहे हैं। जबकि सरकार और प्रशासन की ओर से कई बार लोगों से सम्मान पूर्वक तिरंगे को उतारने की अपील की जा चुकी है। इसके बावजूद भी लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लहराते दिखाई दे रहे है।

राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन

15 अगस्त के बाद घरों में तिरंगा लगाना राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है। फटा या झुका हुआ तिरंगा फहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। दरअसल विशेष अवसरों पर फहराया जाता है।   तिरंगे के सम्मान को लेकर बनी संहिता को लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।

फीका पड़ रहा राष्ट्रीय ध्वज का रंग

जिले भर में कई स्थानों पर तिरंगा लगा हुआ है। जिन्हें 15 के बाद विधिवत उतारा जाना था, लेकिन 30 अगस्त तक भी बारिश और तेज धूप से ध्वजों का रंग फीका पड़ता जा रहा है।

लोगों को इस कानून को लेकर जानकारी नहीं

एचबी नैनवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार 15 अगस्त के बाद तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतारा जाना चाहिए। लेकिन लोगों को इस कानून को लेकर जानकारी नहीं है। ऐसे में शासन-प्रशासन को लोगों को जागरूक कर सम्मान पूर्वक तिरंगा उतार का सुरक्षित रखने की अपील करनी चाहिए।