अल्मोड़ा: पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी, पर्यटन सीजन में सुरक्षा को लेकर 119 वाहन चालकों के काटे चालान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया।
​की यह कार्यवाही

​अभियान के तहत शनिवार, 27 जून 2026 को जिले के सभी थाना, कोतवाली और पुलिस चौकी प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने नकेल कसी और कुल 119 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस (DL) का न होने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने‌ व ओवरस्पीडिंग और रैश ड्राइविंग पर कार्यवाही की।