उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल: 83 अभियंताओं के हुए तबादले, यहां देखें प्रमुख नियुक्तियां

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) में वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किया है। जिसमें तीन मुख्य अभियंताओं समेत कुल 83 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ स्तर पर किए गए प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं।
• ​दयानंद: मुख्य अभियंता (विभागाध्यक्ष कार्यालय) से अब मुख्य अभियंता (क्षेत्रीय) के पद पर तैनात किए गए हैं।
• ​रणजीत सिंह: मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ब्रिजेज, देहरादून) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• ​मुकेश सिंह परमार: मुख्य अभियंता के रूप में विभागाध्यक्ष कार्यालय (अधिष्ठान) में तैनाती दी गई है।


​अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं की नई जिम्मेदारी

• ​संजीव कुमार गौतम: अधीक्षण अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिकी, हल्द्वानी)।
• ​हरीश पांगती: अधीक्षण अभियंता (कार्यालय प्रमुख अभियंता, देहरादून)।
• ​मनोहर सिंह: अधीक्षण अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग, हल्द्वानी)।
• ​राजेश कुमार पंत: अधीक्षण अभियंता (द्वितीय वृत्त, नैनीताल)।
• ​दिशांत नेगी (प्रभारी): 11वां वृत्त विद्युत एवं यांत्रिकी, देहरादून।
• ​अधिशासी अभियंताओं के स्तर पर भी बदलाव हुए हैं, जिनमें आदर्श गोपालि सिंह को थत्यूड़, मनोज राठौर को घनसाली और डीसी नौटियाल को उत्तरकाशी में प्रांतीय खंड की जिम्मेदारी दी गई है।
• इसके अलावा, समीत सिंह रावत को पदोन्नति देकर प्रभारी अधिशासी अभियंता के रूप में गुप्तकाशी भेजा गया है।


​सहायक अभियंताओं के भी हुए तबादले

​मुख्य और अधीक्षण स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ, विभाग ने निचले स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल शाखा के 61 और विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा के 8 सहायक अभियंताओं के स्थानांतरण किए गए हैं। इसके साथ ही एक सहायक भू-विज्ञानी का भी तबादला किया गया है।