उत्तराखंड: 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन: महाराष्ट्र बना ओवरऑल चैंपियन, विजेताओं को किया सम्मानित

उत्तराखंड: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया है। हिमाद्रि आइस रिंक पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के एथलीट शामिल हुए।
​महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा

​इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने ‘ओवरऑल चैंपियन’ का खिताब अपने नाम किया। रिले स्पर्धाओं में भी महाराष्ट्र का दबदबा रहा, जहाँ महिला वर्ग (3000 मीटर) और पुरुष वर्ग (5000 मीटर) का खिताब उन्होंने जीता। वहीं, 2000 मीटर मिश्रित रिले में कर्नाटक की टीम विजेता रही।
​सीनियर वर्ग के परिणाम

​प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला सीनियर पुरुष 1000 मीटर स्पर्धा रही। दिल्ली के एकलव्य जागल ने स्वर्ण पदक जीता। लद्दाख के स्टानजिन जंपाल को रजत पदक (दूसरा स्थान) और कर्नाटक के ओमकारा योगराज को कांस्य पदक (तीसरा स्थान) से संतोष करना पड़ा। जूनियर श्रेणियों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहाँ विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने पदक जीते। समापन समारोह के मुख्य अतिथि, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने विजेताओं को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
• ​जूनियर-ए (पुरुष): प्रणव माधव सुरापेनेनी (तेलंगाना)
• ​जूनियर-बी: आद्य कोठारी (महाराष्ट्र – पुरुष), स्वरूपा कड देशमुख (महाराष्ट्र – महिला)
• ​जूनियर-सी: सिद्धांत मंडगे (महाराष्ट्र – बालक), जिया गिरीश शेट्टी (महाराष्ट्र – बालिका)
• ​जूनियर-डी: सिंह रितराज (जम्मू-कश्मीर – बालक), प्रांशा (हरियाणा – बालिका)
• ​जूनियर-ई: आर्यन सुजीत रविश्कर (महाराष्ट्र – बालक), आर्याह सैनी (हरियाणा – बालिका)
• ​जूनियर-एफ: युग अरोड़ा (गुजरात – बालक), एस ब्राधिशा (तमिलनाडु – बालिका)
• ​उत्तराखंड की रुशिका ने जूनियर-एफ बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।