उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का दौर लगातार जारी है।‌ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने आज प्रदेश के पौड़ी , पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही अनावश्यक यात्रा न करने और पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।