UKSSSC भर्ती 2026: उत्तराखंड में सहायक लेखाकार सहित 379 पदों पर निकली भर्ती, इतने जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ (Group ‘C’) के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों और निगमों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ संप्रेक्षक, कार्यालय सहायक और कैशियर-कम-सहायक लेखाकार के कुल 379 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।
​26 जुलाई से आवेदन शुरू

• ​विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 21 जुलाई 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 26 जुलाई 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
• ​आवेदन में संशोधन (Correction) की तिथि: 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक
• ​लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि: 12 अक्टूबर 2026
• भर्ती अभियान के तहत कुल 379 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
• ​निदेशालय विभागीय लेखा: सहायक लेखाकार – 230 पद (लेवल-05)
• ​उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लि० (UPCL): सहायक लेखाकार – 75 पद (लेवल-05)
• ​विभिन्न जिला कोषागार (अल्मोड़ा, नैनीताल, उधमसिंह नगर आदि): सहायक लेखाकार के कई पद
• ​अन्य विभाग: पर्यटन विकास परिषद, जल संस्थान, पिटकुल (PTCUL), सिडकुल आदि में लेखा से जुड़े पद
•  ​वेतनमान: पद के अनुसार ₹25,500 से ₹1,12,400 तक (पे-मैट्रिक्स लेवल-4 से लेवल-6)।
​देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 26 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।