रामनगर: रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है, जिसमें मौ. फिरोज अंसारी को अध्यक्ष और मनु अग्रवाल को महासचिव चुना गया है।
दी शुभकामनाएं
सोमवार को रामनगर के एक निजी रिसॉर्ट में एसोसिएशन की द्विवार्षिक चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई, जहां सभी पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन हुआ। निर्वाचन के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देखें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
• अध्यक्ष: मौ. फिरोज अंसारी
• महासचिव: मनु अग्रवाल
• उपाध्यक्ष: गुलरेज रजा
• उपसचिव: जीशान मलिक
• कोषाध्यक्ष: मनोज सिंह बिष्ट
• पुस्तकालयाध्यक्ष: राकेश कुमार राही
• प्रेस प्रवक्ता: विशाल रस्तोगी
• कार्यकारिणी सदस्य: पूरन चंद्र पांडेय
अधिवक्ताओं के हितों और सामाजिक मुद्दों को दी प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष मौ. फिरोज अंसारी ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे और अधिवक्ताओं के हितों के साथ सामाजिक मुद्दों को भी प्राथमिकता देंगे। वहीं, महासचिव मनु अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में संगठन को नई दिशा देने और आमजन के लिए निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने की बात कही।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर गौरव गोला, नावेद अख्तर सैफी, मनोज अग्रवाल, लईक अहमद, फैजूल हक, संजीव अग्रवाल, सुमित चंद्रवंशी, शोभित अग्रवाल और आशीष दानी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।