अल्मोड़ा: हवालबाग में खेल महाकुंभ: दूसरे दिन एथलेटिक्स व कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता हुए पुरस्कृत

अल्मोड़ा: महाकुंभ के तहत आयोजित क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद और कबड्डी में अपना उत्कृष्ट कौशल और दमखम पदिखाया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 300 रुपये, 200 रुपये और 150 रुपये की नगद पुरस्कार राशि के साथ मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर संजय पांडे, मदन सिंह, टी.डी. भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, महेश चंद्र और योगिता तिवारी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन धन सिंह धौनी द्वारा किया गया।