ALERT: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में अचानक गिरने लगे पत्थर, पुलिस और DDRF ने संभाला मोर्चा, हेलमेट पहनाकर सुरक्षित निकाले यात्री

रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर स्थित चीरबासा के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा पैदा हो गया है। स्थिति को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और मौके पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा व बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

टीमें अलर्ट मोड पर

जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम से गौरीकुंड की ओर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस, आपदा प्रबंधन (DDRF), वाईएमएफ (YMF) और ‘आपदा मित्र’ की टीमों को तैनात किया गया है। खतरे वाले स्थान पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेस्क्यू टीमें खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।
​जिलाधिकारी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संवेदनशील क्षेत्र में यात्रियों को हेलमेट उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए। रेस्क्यू टीम के जवान खुद यात्रियों को हेलमेट पहनाकर और जरूरी सावधानियां बरतते हुए इस खतरनाक पैच को सुरक्षित पार करवा रहे हैं।

की यह अपील

प्रशासन ने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीमों के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।