भारतीय वायुसेना को मिलेगा नया चीफ: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, इतने अक्टूबर को संभालेंगे कमान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना (IAF) का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

इस पद पर नियुक्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) के रूप में कार्यरत एयर मार्शल दीक्षित आगामी 31 अक्टूबर 2026 को 29वें चीफ ऑफ एयर स्टाफ (CAS) के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। वे वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

​चार दशकों का अनुभवशाली करियर

9 दिसंबर 1966 को जन्मे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हुए थे। अपने लगभग चार दशक लंबे और उत्कृष्ट सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। वाइस चीफ बनने से पहले वे चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) और सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ जैसे उच्च पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साथ ही एक कुशल प्रायोगिक परीक्षण पायलट और प्रशिक्षित उड़ान प्रशिक्षक के रूप में एयर मार्शल दीक्षित के पास 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का व्यापक अनुभव है। अपने करियर के दौरान वे ऑपरेशन सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों एवं अभ्यासों से सीधे जुड़े रहे हैं।
​
कई नागरिक व सैन्य सम्मानों से सम्मानित

• ​वायु सेना मेडल (2006)
• ​विशिष्ट सेवा मेडल (2011)
• ​अति विशिष्ट सेवा मेडल (2023)
• ​परम विशिष्ट सेवा मेडल (2026)