हल्द्वानी: ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाली प्रमुख बीपीओ संस्था ‘बिजनेस-टू-रूरल’ (B2R) ने हल्द्वानी में ‘ट्रांसलेटर’ (अंग्रेजी से हिंदी अनुवादक) के पदों पर भर्ती निकाली है।
आवेदन आमंत्रित
मिली जानकारी के अनुसार लालडांठ रोड स्थित कार्यालय के लिए 4 फुल-टाइम (पूर्णकालिक) पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, न्यूनतम 12वीं पास, ग्रेजुएशन कर रहे या ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही अंग्रेजी और हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ और एमएस ऑफिस (MS Office) की बेसिक जानकारी होना आवश्यक है। इन पदों के लिए फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों तरह के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
महिला सशक्तिकरण और समावेशी मॉडल
B2R संस्था भारत, अमेरिका और मेक्सिको की वैश्विक कंपनियों को सेवाएं प्रदान करती है। यह संस्था सामाजिक रूप से टिकाऊ मॉडल के तहत ग्रामीण युवाओं के लिए आजीविका उत्पन्न करने का काम करती है। कंपनी लैंगिक समानता (Gender Equity) को बढ़ावा देती है, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक महिला कर्मचारी कार्यरत हैं।
जानेंकैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी के आधिकारिक लिंक (http://bit.ly/32V4CiB) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।