अल्मोड़ा: युवतियों के फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप, माल रोड पर कॉस्मेटिक दुकान सीज, जांच शुरू

​अल्मोड़ा: माल रोड स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान के संचालक के मोबाइल फोन से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

दुकान सीज

जानकारी के अनुसार जिस पर आरोपी के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों के आधार पर गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक टीम ने उक्त दुकान को सीज कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दुकान संचालक पर युवतियों के आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और चैट के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। जांच के दौरान युवक के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध तस्वीरें, चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।