UGC-NET दिसंबर 2026 की घोषणा: NTA ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल, ऑनलाइन आवेदन शुरू

​
देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2026 के लिए आधिकारिक सूचना विवरणिका जारी कर दी है।

आवेदन शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)’, ‘सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति’ और ‘Ph.D. में प्रवेश’ की पात्रता निर्धारित करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।
• ​ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 08 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)।
• ​आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)।
• ​विलंब शुल्क (Rs. 500/-) के साथ आवेदन: 29 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक।
• ​आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window): 02 नवंबर 2026 से 04 नवंबर 2026 तक।
• ​परीक्षा की तिथियाँ: 14 दिसंबर 2026 से 19 December 2026 तक (20 व 21 दिसंबर बफर डे के रूप में सुरक्षित)।


​ जानें आवेदन कैसे करें

​आवेदक NTA की आधिकारिक वेबसाइट [https://ugcnet.nta.nic.in/](https://ugcnet.nta.nic.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए “मेरी पहचान” (National Single Sign-On Platform) और डिजिलॉकर सेवा को भी एकीकृत किया गया है। किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।