अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में चल रही विक्टोरिया प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में विक्टोरिया की टीम ने शिव शक्ति को 39 रनों से हरा दिया।
आज का मुकाबला
जिसमें शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले मनोज बिष्ट को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच में शिव शक्ति की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (फील्डिंग) करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विक्टोरिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में शानदार खेल दिखाते हुए 171 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। विक्टोरिया की ओर से मनोज बिष्ट ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन बनाए। इसके अलावा अंकित पांडे ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 12 गेंदों में 35 रनों की आकर्षक पारी खेली।
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और 18 ओवरों में 132 रनों पर ही ढेर हो गई। विक्टोरिया की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए अमन बिष्ट और हेम कुमार आर्य ने 3-3 विकेट चटकाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए मनोज बिष्ट को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रहीं मुख्य अतिथि
इस मुकाबले में नगर निगम पार्षद एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल (अल्मोड़ा) की जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से खेलने की सीख दी। वहीं दूसरे मैच के मुख्य अतिथि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला संगठन व धर्म जागरण समन्वय विभाग सह संयोजक नीरज थापा रहें