उत्तराखंड: नर्सिंग छात्रों को लेकर बड़ा फैसला: विदेशों में भारतीय नर्सों की भारी मांग, अब नर्सिंग कॉलेजों में अनिवार्य होगी एक विदेशी भाषा, कैबिनेट में जल्द आएगा प्रस्ताव

​उत्तराखंड: विदेशों में भारतीय नर्सों की बढ़ती मांग और भाषा की बाधा को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

जारी होंगे आदेश

अब राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से एक विदेशी भाषा सिखाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करने जा रही है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि यूरोप और मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के देशों में भारतीय नर्सों की अत्यधिक मांग है, लेकिन विदेशी भाषा का ज्ञान न होने के कारण अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस निर्णय पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है और प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

​