उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2026 की तिथि और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
देखें सूचना
आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 (रविवार) को राज्य के समस्त 13 जनपदों के 18 प्रमुख नगरों में आयोजित की जाएगी। विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2026-27 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
दो सत्रों में होगी परीक्षा
• प्रथम सत्र (सामान्य अध्ययन – Code 98): प्रातः 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।
• द्वितीय सत्र (सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा – Code 99): अपराह्न 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक।
13 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए पात्र (औपबंधिक रूप से अर्ह) अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार) से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।