उत्तरकाशी: भैयादूज पर आज बंद हुए विश्वप्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट, ढोल-दमाऊ की थाप पर शीतकालीन प्रवास खरसाली पहुंचीं मां यमुना

​उत्तरकाशी: आजभैयादूज के पावन पर्व पर विश्वप्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोपहर 10:28 बजे बंद कर दिए गए हैं।

उमड़ी भक्तों की भीड़

इस मौके पर कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली, अपने भ्राता शनिदेव महाराज की अगवानी और ढोल-दमाऊ की मधुर धुनों के साथ शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) के लिए रवाना हुई। पुलिस की कड़ी सुरक्षा और सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच करीब दो घंटे की यात्रा के बाद मां यमुना की डोली खरसाली मंदिर में विराजमान हो गई। यमुनोत्री धाम के साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली भी बुधवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा (मुखीमठ) मंदिर में स्थापित हो गई। अब आगामी छह महीनों (शीतकाल) के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन व पूजा-अर्चना खरसाली में और मां गंगा के दर्शन मुखबा गांव में कर सकेंगे।

​इस बार बना रिकॉर्ड

जिसमें इस यात्रा सीजन में रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मां यमुना के दर्शन किए।