उत्तराखंड: बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट में उत्तराखंड की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ चंडीगढ़ को 114 रन के बड़े अंतर से हराया है।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले में उत्तराखंड की बल्लेबाजों ने पहले दमदार स्कोर खड़ा किया और इसके बाद गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से विपक्षी टीम को दबाव में रखकर एकतरफा जीत सुनिश्चित की। टीम की इस शानदार सफलता पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की सचिव किरण रौतेला वर्मा ने पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “अंडर-23 खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। 114 रन की यह बड़ी जीत खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना को दर्शाती है।” उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड की बेटियां लगातार साबित कर रही हैं कि राज्य महिला क्रिकेट में नई ऊंचाइयां हासिल करने की क्षमता रखता है।