21 नवंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 21 नवंबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1877 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहली बार ‘फोनोग्राफ’ पेश किया, जो आवाज रिकॉर्ड और प्ले कर सकता था।

📗📗1906 – चीन ने अफीम के व्यापार पर आधिकारिक रूप से रोक लगाई।

📗📗1908 – स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस देश के लिए शहीद हुए।

📗📗1921 – प्रिंस ऑफ वेल्स (जो बाद में सम्राट एडवर्ड अष्टम बने) मुंबई (बंबई) पहुंचे, जिसके विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।

📗📗1947 – स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट ‘जय हिंद’ जारी किया गया, जिसका मूल्य साढ़े 3 आने था और इस पर तिरंगे की तस्वीर छपी थी।

📗📗1962 – भारत-चीन युद्ध के दौरान चीन ने एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की।

📗📗1963 – केरल के थुंबा से भारत का पहला रॉकेट (‘नाइक-अपाचे’) प्रक्षेपित किया गया, जिसे भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत माना जाता है।