हरिद्वार: काशी की तर्ज पर देव दीपावली की छटा से जगमगाई धर्मनगरी हरिद्वार, इतने हजार दीपों से रोशन हुए गंगा घाट, दिखी अनोखी छटा

​हरिद्वार: काशी की तर्ज पर धर्मनगरी हरिद्वार में भी देव दीपावली का भव्य उल्लास और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य पर्व से एक दिन पहले सोमवार शाम को ही हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

जलाएं दीप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर पर श्री गंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप और सुभाष घाट पर 21 हजार से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे समूचा गंगा तट अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा। जिसमें सोमवार शाम को परिवारों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा की आराधना की और दीपदान किया।आयोजन के दौरान गंगा सभा की ओर से की गई विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

​
​आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर्व के साथ देव दीपावली मनाई जा रही है। इसके लिए हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर सुबह से ही पर्व स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है और शाम को महादीपदान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।