सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यहां की पुलिस चाय आफर का चला रही है अभियान, जाने

आजकल सड़क दुर्घटनाओं की खबरें आए दिन सामने आ रही है। जहां एक ओर इन हादसों से दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है। वही दूसरी ओर यह एक बड़ा चिंता का विषय है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी सभी राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

चाय का फॉर्मूला-

इसी क्रम में अब सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोलकाता पुलिस ने कुछ अलग करने का फैसला किया है। जिस पर पुलिस ने हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए चाय का फॉर्मूला निकाला है। इस कड़ी में पुलिस ने गाड़ी चला रहे लोगों को चाय ऑफर करना शुरू कर दिया है।