अल्मोड़ा: बीएड हेतु कॉलेज के आवंटन में त्रुटियों का सुधार कर सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट में किया गया अपलोड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय  द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए है।

वेबसाइट  में अपलोड कर दिया गया है

आवंटन आदि के संबंध में जो भी कमियां थी,उन्हें सुधार कर पुनः अपडेट की गई सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssju.ac.in में अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी वेबसाइट से जानकारी पा सकते हैं।