उत्तराखंड: पुलिस ने 7.60 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते श्रीमान क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा दिनांक 05/02/22 को थाना क्षेत्रांतर्गत रात्रि में स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।

7.60 स्मैक बरामद

अभियुक्त सुखदेव सिंह पुत्र भोला सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सिसईखेड़ा थाना नानकमत्ता के पास से
  7.60 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को  गिरफ्तार कर थाना नानकमत्ता में मुक़दमा FIR no 46/2022 धारा 8/21 NDPS Act में पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम:-

1:-थाना प्रभारी श्री के०सी० आर्य
2: उप निरीक्षक श्री  दीवान सिंह बिष्ट
3: कानि 0  आसिफ़ हुसैन
4: कानि0 बोबिंदर  सिंह