उत्तराखंड: पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज का निर्णय, अब ब्लॉक प्रमुख लिख सकेंगे विकास खंड अधिकारी की एसीआर

देहरादून प्रदेश के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण के संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रदेश में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिये  हैं।

अब ब्लॉक प्रमुख लिख सकेंगे विकास खंड अधिकारी की एसीआर

पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण का संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर रविवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए राज्य के विभिन्न विकासखंडों से आए प्रमुखों की उपस्थिति में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने आज ब्लॉक प्रमुखों को विकास खंड अधिकारी की एसीआर (चरित्र प्रविष्टि) लिखने का अधिकार दिए जाने का निर्णय लिया है।

की अन्य घोषणाएं

इसके साथ ही उन्होंने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पं. दीनदयाल मिनी सचिवालय स्थापित करने और पंचायतों में व्यवस्था को दुरुस्त करने व जनप्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाने की घोषणा की। श्री महाराज ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत प्रमुख को निजी सहायक के रूप में शासकीय कार्यों के निर्वहन के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर मुहैया करवाया जाएगा।
इसके साथ ही राज्य के पंचायत भवनों को पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित कर प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तर पर पंचायती राज विभाग के अधीन निर्गत सेवाओं को एक छत के नीचे मुहैया कराया जाएगा।