अल्मोड़ा: कांग्रेस की मजबूती के लिए बूथ स्तर से होगा संगठन का पुर्नगठन- जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल मिश्रा

कांग्रेस के अल्मोड़ा और रानीखेत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में बैठक ली। जिसमें संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यता अभियान के बारे में भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

28 मई तक बूथ एवं ब्लाक स्तर पर चुनाव को संपन्न कराया जाएगाा

इस मौके पर पार्टी के अल्मोड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल मिश्रा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए संगठनात्मक चुनाव के जरिए बूथ स्तर से जिला स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन के संगठनात्मक चुनाव कराये जाने हैं। अल्मोड़ा में भी बूथ स्तर, ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर में बदलाव किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 मई तक बूथ एवं ब्लाक स्तर पर चुनाव को संपन्न कराया जाएगाा। संगठन के संविधान के तहत ही चुनाव होगें।

ये रहे मौजूद

यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, रमेश नेगी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, गौरव सतवाल, मनोज सनवाल, केवल सती, महेश चंद्र आर्या, राबिन मनोज भंडारी, आशा जोशी, जया जोशी आदि मौजूद रहे।