अल्मोड़ा: गर्मी का सीजन शुरू होते ही कपड़ों में लेकर लोगों में बदलाव देखने को मिल रहा है। बढ़ती महंगाई से अल्मोड़ा में कपड़ों की कीमतों में इन दिनों 30 फीसद तक बढ़ोतरी हुई है। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी ब्रांडेड कपड़ों में देखने को मिल रही है।
महंगाई के साथ-साथ ही लोग इन दिनों कपड़ों में हल्के रंग के कपड़ों को सबसे अधिक पंसद कर रहे हैं। इससे गर्मी से राहत मिलती है।
सफेद रंग की सबसे अधिक मांग है
कारोबारियों ने बताया कि महंगाई के बीच लोग गर्मियों में सफेद रंग की सबसे अधिक मांग है। साथ ही नीला, पीला और हरा रंग भी मांगा जा रहा है। इन सबके दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। बताया कि इन दिनों मिलों में कपड़े को तैयार किए जाने वाले प्रोसेस हाउस महंगे होने के कारण बुकिंग महंगी कर दी है। इससे कपड़ों की फिनिशिंग समेत सभी काम महंगे हो रहे हैं।
खादी को भी पसंद कर रहे लोग
गर्मियों में खादी की भी मांग बढ़ गई है। खादी विक्रेताओं के अनुसार महिलाओं में खादी साड़ियों की मांग बढ़ने लगी है। पुरुषों में भी खादी के कुर्तों की मांग बढ़ी है। इसकी कीमत 700 रुपये से शुरू है। खादी के कपड़ों में भी काफी वैरायटी हैं।