उत्तराखंड: मौसा ने नाबालिग के साथ की छेड़खानी, मौसी ने आरोपी के खिलाफ मामला कराया दर्ज

यहां एक मौसा ने नाबालिग भांजी के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी की । मामले में नाबालिग की मौसी ने आरोपी मौसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया ।

जानें पूरा मामला

देहरादून से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आईं है। दरसल मौसा ने नाबालिग भांजी के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की । जिसकी जानकारी नाबालिग ने अपनी मौसी को दी ।  मौसी ने
कैंट थाना में मामला दर्ज करवाया ।
नाबलिग की मौसी द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि उसकी चचेरी बहन की नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी ।  इसका फायदा उठा कर उसके मौसा ने पीड़िता के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की ।  जिसके बाद नाबालिग ने मौसी को पूरी आपबीती बताई । पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मौसा एस रवि के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया  और उसे
  चांदमारी घंगोड़ा से गिरफ्तार किया है ।  बताया जा रहा है कि आरोपी आर्मी से रिटायर है । आज अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।