उत्तरकाशी: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मिले प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, युवाओं से किया संवाद, कहा— ‘मेक इन इंडिया’ से आत्मनिर्भर बन रहा भारत

​उत्तरकाशी: अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तिलोथ स्थित गंगोत्री फिजिकल एकेडमी पहुंचकर भारतीय सेना एवं सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधा संवाद किया।

किया संवाद
यहां उन्होंने युवाओं की तैयारियों और उनके अनुभवों की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश सेवा का सपना लेकर कठिन परिश्रम कर रहे युवाओं का उत्साह और समर्पण बेहद प्रेरणादायी है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं युवाओं से संवाद करने से पूर्व प्रभारी मंत्री ने पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की और जनपद व प्रदेश की समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की यह पावन धरती आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है।
​
पूछे सवाल

​प्रभारी मंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान ‘तब और अब’ विषय पर चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला, रंगोली और प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की जमकर सराहना की।
​संवाद कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने विकसित भारत के संकल्प, देश की 25 वर्षों की विकास यात्रा और उपलब्धियों को लेकर प्रभारी मंत्री से सवाल भी पूछे।
​रहे उपस्थित

​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप पंवार, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के चंद्र मोहन पंवार सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।