बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला प्रशासन ने दूरस्थ इलाके शामा में बहुउद्देशीय शिविर लगाया। जिसमें जनता की समस्याओं को सुना।
बहुउद्देशीय शिविर-
इस बहुउद्देशीय शिविर में 26 शिकायतें पंजीकृत हुई। 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिसमें डीएम ने रमाड़ी और भनार की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। वहीं योजना सुचारु होने की सूचना दो दिन के भीतर देने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए हैं। इस शिविर में विधायक सुरेश गढ़िया ने रमाणी सड़क पर भूस्खलन से हुए नुकसान के संरक्षण कार्य के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा शिविर में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई।