◆ आपदा सचिव रणजीत सिन्हा ने नैनीताल के आपदा प्रभावित क्षेत्र नैनीझील, बलियानाला और भवाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
◆ पौडी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने तहसील यमुकेश्वर के राजस्व ग्राम गंगा भोगपुर के पटवारी वैभव प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पटवारी पर अंकिता भंडारी की गुमशुदगी दर्ज करने में लापरवाही बरतने और समय पर रिपोर्ट दर्ज न करने के आरोप की पुष्टि हुई है।
◆ मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज चमोली जिले में हेमकुंड साहिब व बद्रीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
◆ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज शारदीय नवरात्र के अवसर पर टिहरी के माँ कुंजापुरी मेले में बॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेला 3 अक्टूबर तक चलेगा और यहाँ विभिन्न खेलों के आयोजन किये जायेंगे।
◆ विधानसभा सचिवालय की ओर से लगभग 50 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के पत्र जारी किए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है। कि वर्ष 2016 से 2022 तक तदर्थ आधार पर नियम विरुद्घ नियुक्त 228 और उपनल के माध्यम से तैनात 22 कर्मचारियों को विधानसभा की नौकरी से बाहर किया जाएगा।
◆ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि मसूरी में हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा का भी शुभारंभ किया गया है। हिमालय दर्शन सेवा शुरू होने से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में इजाफ होगा।
◆ भारत-नेपाल के मध्य बहने वाली काली नदी में जौलजीबी से बूम (टनकपुर) तक दिल्ली की एक्वाटेरा एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रिवर राफ्टिंग कराई जा रही है। मंगलवार को झूलाघाट से राफ्टिंग शुरू हो चुकी है।
◆ चमोली में धार्मिक यात्रा के दौरान पत्नी और बेटी की हत्या करने में अंबाला हरियाणा निवासी व्यक्ति पर दोष सिद्ध हो गया है। सजा पर बुधवार को सुनवाई होगी। 29 मई 2017 को गोविंदघाट में आरोपित जसवीर सिंह अपनी पत्नी जसविंदर व बेटी सिमरन के साथ ठहरा था।
◆ मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत उत्तराखण्ड राज्य ने छह विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने इसके लिए सभी स्वच्छता दूतों, शहरी विकास विभाग, पेयजल और स्वच्छता विभाग को बधाई दी।
◆ अल्मोड़ा पुलिस का “मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म’’ अभियान लगातार जारी, जनपद पुलिस ने विगत 05 दिनों मे “मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म’’ के तहत 311 लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही, 04 वाहन सीज किये।