अल्मोड़ा: एक महीने से लापता है खत्याड़ी के ठेकेदार, परिजनों ने दर्ज‌ कराई गुमशुदगी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर के खत्याड़ी निवासी एक ठेकेदार एक महीने से लापता बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच-

इस संबंध में पप्पू कुमार ने तहरीर देकर कहा कि ठेकेदारी का कार्य करने वाले उसके 32 वर्षीय जीजा रविकांत पटेल किराए में अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। बीते 16 अगस्त की शाम रुपये लेने काम वालों के पास जाने की बात कहकर घर से निकले। पहले वह अपने दो श्रमिकों के साथ बाजार आए। जिस पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।