उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है और बारिश और धूप का दौर जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। आज सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र देहरादून ने हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कुमाऊं मंडल के जिलों में आरेंज अलर्ट और गढ़वाल मंडल के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं।
अल्मोड़ा में बारिश के आसार-
आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते मंगलवार को सुबह धूप व बादल छाए रहे।