प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे का सामान पहुचाकर नशे की लत लगाने वाले व जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के समस्त सीओ/ थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।
पुलिस की कार्यवाही-
जिस पर दिनांक 21.10.2022 को विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा व ओशीन जोशी, सीओ आँपरेशन के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा की ठोस सूचना पर थाना लमगड़ा पुलिस एवं जनपद एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शहरफाटक तिराहा नैनीताल रोड पर रात्रि चैकिंग के दौरान एक युवक शिवराज सिंह, उम्र- 38 वर्ष पुत्र हयात सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पो0 बेड़चुला, तहसील धारी, जनपद नैनीताल जो दोपहिया वाहन की हेडलाईट जलाकर आ रहा था रोकने का ईशारा करने पर पुलिस टीम को देखकर वाहन को जल्दबाजी में विपरीत दिशा में मोड़ने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से गिरफ्त में ले लिया और आरोपी व उसके द्वारा प्रयुक्त वाहन स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 1.830 ग्राम चरस कीमत लगभग 1,83,000 /- रुपए बरामद होने पर वाहन स्कूटी को सीज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
एसएसपी ने किया पुरस्कृत-
उक्त सम्बन्ध में प्रभारी एस0 ओ0 जी0 सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी आस-पास के गाँवो से चरस इकट्ठा करके युवाओं में बेचकर मुनाफा कमाने के लिए नैनीताल लेकर जा रहा था। चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रु0 के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।
पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविन्दर सिंह
- प्रभारी एसओजी सुनील धानिक
- प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती
- एचसी, यूटी विक्रम सिंह, थाना लमगड़ा
- एसओजी, कानि0 राकेश भट्ट
- एसओजी, कानि0 मो0 यामीन
- एसओजी, कानि0 वीरेन्द्र सिंह
- कानि0 देवराज सिंह, थाना लमगड़ा
- कानि0 मनोज कोहली, थाना लमगड़ा