उत्तराखंड: आयुष कॉलेजों में 500 से ज्यादा सीटें खाली, अब दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी मिलेगा एडमिशन का मौका

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के आयुष कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद 553 सीटें रिक्त हैं। इनमें राज्य कोटे की 495 और ऑल इंडिया कोटे की 58 सीटें शामिल हैं।

नियमों में बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं शासन ने नियमों में बदलाव करते हुए अब अन्य राज्यों के पात्र अभ्यर्थियों को भी इन सीटों पर प्रवेश देने की अनुमति प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय ने शासन से राज्य कोटे की रिक्त आरक्षित सीटों को अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित करने की अनुमति मांगी थी, जिस पर शासन ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत आरक्षित सीटें खाली रहने पर पहले उन्हें अन्य आरक्षित श्रेणियों में बदलकर उत्तराखंड के पात्र अभ्यर्थियों को दिया जाएगा, और इसके बाद शेष सीटों पर बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।

​मॉपअप काउंसलिंग का कार्यक्रम

• ​21 नवंबर: मेरिट सूची जारी की जाएगी।
• ​23 नवंबर: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सीटों का आवंटन होगा।
• ​24 नवंबर: अनारक्षित राज्य कोटा और ऑल इंडिया कोटे के अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी।
• ​25 नवंबर: आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि (दोपहर 1 बजे तक)।
​