अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अल्मोड़ा में नरसिंह कल्याण समिति अल्मोड़ा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
दोपहर एक बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम-
जिसमें वर्मा, चौधरी समाज के वरिष्ठ नागरिकों को चंद्र लाल वर्मा सुनारीनौला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से नरसिंह कल्याण समिति भवन नरसिंहबाड़ी में आयोजित किया जाएगा।