मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है। कुमाऊं मंडल में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज 13 व 14 नवंबर को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा व 3500 मीटर व उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल अगले तीन-चार दिन तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।
अल्मोड़ा में बारिश के आसार-
आज अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। बीते शनिवार को सुबह से धूप रही।